स्पेन के वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी के आकार के तीन ग्रह

Advertisements

स्पेन के खगोल वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार के बराबर तीन ग्रहों वाली तारा प्रणाली को हमारे सौरमंडल से बाहर खोजा है। इनमें से एक में पृथ्वी के आकार जितने तीन ग्रह और दूसरे में दो सुपर अर्थ हैं।

स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ओवियेडो और इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिजिका डी कैनारियस (आइएएस) के वैज्ञानिकों ने ग्रह प्रणालियों का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर सेटेलाइट द्वारा के2 मिशन के दौरान जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल किया।

बता दे , के-2 मिशन को सौरमंडल के बाहर के ग्रहों का पता लगाने के लिए 2003 में लॉन्च किया था।

पहली तारा प्रणाली में ग्रह के2-239 नामक लाल तारे का चक्कर लगा रहे हैं। यह सूर्य से 160 प्रकाश वर्ष दूर सेक्सटैंट तारामंडल में मौजूद हैं। पृथ्वी के बराबर आकार वाले तीन ग्रह क्रमश: 5.2, 7.8 और 10.1 दिन में अपने तारे की परिक्रमा पूरी करते हैं। दूसरी ग्रह प्रणाली में दो सुपर अर्थ के2-240 तारे का चक्कर लगा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों का आकार पृथ्वी से दोगुना है।

इन ग्रहों के2-239 और के2-240 के वायुमंडल का तापमान क्रमश: 3,450 और 3,800 केल्विन है जो सूर्य के ताप का लगभग आधा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नए ग्रहों का तापमान पृथ्वी से अधिक होगा क्योंकि वह सभी अपने मूल तारे की नजदीकी कक्षा में हैं।