वैज्ञानिकों को सौरमंडल के बाहर मिला ग्रहों का समूह, जाने इसके बारे में

वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर ग्रहों के एक समूह की पहचान की है। इन ग्रहों पर उसी तरह की रासायनिक स्थितियां हैं जो संभवत धरती पर जीवन का कारण बनी होंगी।
Advertisements

वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर ग्रहों के एक समूह की पहचान की है। इन ग्रहों पर उसी तरह की रासायनिक स्थितियां हैं जो संभवत धरती पर जीवन का कारण बनी होंगी। ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि पृथ्वी जैसे एक चट्टानी ग्रह की सतह पर जीवन के विकास की संभावनाएं हैं और इनका संबंध ग्रह के ‘‘होस्ट स्टार’’ से है.

साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में दावा किया गया है कि जिस तरह धरती पर जीवन का विकास हुआ ठीक उसी तरह तारे परिक्रमा करने वाले अपने ग्रहों को पर्याप्त पराबैंगनी (यूवी) प्रकाश दे सकते हैं जिससे वहां पर जीवन की शुरुआत हो सकती है। हमारी धरती पर यूवी प्रकाश से रासायनिक प्रतिक्रियाएं होती हैं जिससे जीवन की उत्पत्ति होती है।

Advertisements

शोधकर्ताओं ने ऐसे कई ग्रहों की पहचान की है जहां उनके ‘‘होस्ट स्टार’’ से यूवी प्रकाश इन रासायनिक प्रतिक्रियाओं को होने की अनुमति देने के लिए पर्याप्त है और यह रहने योग्य सीमा के भीतर स्थित है जहां ग्रह की सतह पर तरल पानी भी मौजूद हो सकता है.

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें। विज्ञान की ख़बरों के लिए यहाँ पर क्लिक करे