Ramadan 2022: भारत में रमजान का पर्व आज से शुरू, जानिए इसका महत्व

Ramadan 2022 Date: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना माना जाता है. इस साल रमजान का पवित्र महीना 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है.

Ramadan 2022: भारत में रमजान का पर्व आज से शुरू, जानिए इसका महत्व (Source: Pixabay)
Ramadan 2022: भारत में रमजान का पर्व आज से शुरू, जानिए इसका महत्व (Source: Pixabay)
Advertisements
Advertisements

Ramadan 2022 Date: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना माना जाता है. इस साल रमजान का पवित्र महीना 3 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है. हालांकि, चांद दिखने पर ही रमजान के शुरू होने की सही तारीख तय होगी. इसलिए यह तिथि बदल भी सकती है.

रमजान में मुस्लिम भाई-बहन अल्लाह और खुदा की इबादत करते हैं. इस महीने में रोजा रखना और नमाज पढ़ना मुस्लिमों के लिए जरूरी माना गया है. रमजान महीने में 29 या 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं. इस एक महीनें में लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठते है और सेहरी करते है और शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करके रोजा खोलते हैं.

Advertisements

इस महीने में अल्लाह की मुक़द्दस किताब ‘कुरान शरीफ’ नाजिल हुई. रमजान (Ramadan 2022) के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन लोग एक दूसरों को गले मिलकर बधाईयां और शुभकामनाएं देते हैं. ईद उल फितर सोमवार, 2 मई, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है.

Advertisements

Ramadan 2022 Wishes: रमजान पर अपनों को भेजें ये मुबारकबाद, शायरी और कोट्स

रमजान महीने की विशेषताएं (Importance of Ramadan in Hindi)

  • महीने भर के रोज़े (उपवास) रखना
  • रात में तरावीह की नमाज़ पढना
  • क़ुरान तिलावत (पारायण) करना
  • एतेकाफ़ बैठना, यानी गांव और लोगों की अभ्युन्नती व कल्याण के लिये अल्लाह से दुआ (प्रार्थना) करते हुवे मौन व्रत रखना
  • ज़कात देना
  • दान धर्म करना
  • अल्लाह का शुक्र अदा करना. अल्लाह का शुक्र अदा करते हुवे इस महीने के गुज़रने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल-फ़ित्र मनाते हैं.

रमजान महीने के दौरान सभी बुरी आदतों को छोड़ना होता है और दीन के रास्‍ते पर चलना होता है. विद्वानों के अनुसार, इस माह में अल्‍लाह जन्‍नत के दरवाजे खोल देते हैं.

Ramadan 2022 Recipe: रमजान महीने में इफ्तार के लिए इन स्वादिष्ट व्यंजनों जरूर लें

ये भी पढ़ें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: February 25, 2023 10:33 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *