Mahendra Singh Dhoni Facts In Hindi: भारत क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने दमदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं. उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लोग आज भी लोग दीवाने हैं. चाहे जीत हो या हार, महेन्द्र सिंह धोनी हमेशा शांत रहते है. और उनके इसी वर्ताव की वजह से लोग उनको कैप्टन कूल से नाम से पुकारते है. धोनी की कप्तानी में भारत क्रिकेट विश्वकप 2011 और ICC T20 विश्वकप 2007 जीत चुका हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के राँची जिले में 7 जुलाई 1981 को हुआ था. धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है. धोनी का पैतृक निवास उत्तराखंड प्रदेश के अल्मोड़ा जिले में स्थित है. महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना से बहुत प्यार करते है. जिसकी वजह से उन्हें 1 नवंबर 2011 को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा गया है.
विराट कोहली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और मैच रिकार्ड्स, यहां जानें

धोनी को खेल का सर्वोच्च पुरूस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न और भारत के चौथे नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी के नाम ऐसी रिकॉर्ड दर्ज है जो उन्हें क्रिकेट खेल का एक महान खिलाड़ी बनाते हैं.

आज हम इस पोस्ट के जरिये आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ ऐसे दिलचस्प और अनसुनी कहानी बताएंगे जो आप नहीं जानते होंगे. इसलिए आपसे निवेदन हैं कि आप इस पोस्ट शुरू से अंत तक जरूर पढ़े.
महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े रोचक तथ्य (Mahendra Singh Dhoni Facts Hindi)
- भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने से पहले महेंद्र सिंह धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन में टीटीई पद पर कार्यरत थे.
- महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और पहली बॉल पर ही पवेलियन लौट आए.
- धोनी ने अपना पहला शतक चौथे मैच ही लगा दिया था.
- सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए धोनी 22 टेस्ट मैच जीत कर वो भारत के सबसे सफल कप्तान गए.
- धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला ICC T 20 विश्वकप 2007 का में अपने नाम किया.
- महेंद्र सिंह की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 1983 के बाद 2011 में लगभग 28 साल बाद ICC क्रिकेट विश्वकप का टॉफी अपने नाम किया.
- धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2013 में पहली बार चैंपियन ट्रॉफी को जीता था.
- महेंद्र सिंह धोनी लगातार 7 साल ICC World One Day Eleven का हिस्सा रहे है.
- धोनी को कई तरह के पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है जिसमे शामिल है, आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2006, राजीव गाँधी खेल रत्न और भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार से नवाज़ा गया हैं.
- जिस हेलीकॉप्टर शॉट के लिए धोनी प्रसिद्द है, उसे उनके दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था.
- धोनी की शादी 3जुलाई 2010 में अपने बचपन की दोस्त साक्षी के साथ हुई हैं. और उन दोनों के एक प्यारी बेटी है जिसका नाम जीवा धोनी है.
- महेंद्र सिंह धोनी कप्तान के रूप में विश्व में तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान है.
- महेंद्र सिंह के जीवन के ऊपर बनी फिल्म ‘MS DHONI: The untold Story’ है. जोकि दर्शकों को बहुत पसंद आया था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
- धोनी भारत के पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने 100 से अधिक ODI मैच भारत को जितवाए है. महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बैट्समैन एडम गिलक्रिस्ट के बहुत बड़े फैन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े रोचक तथ्य, यहां जानें
आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते है और टीम के कप्तान भी है. धोनी को आईपीएल में CSK की और से 1.5 million USD में contract किये गए थे जोकि उस सीजन के सबसे महंगे खिलाडी थे.
महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के बहुत बड़े प्रेमी है. इस समय उनके पास टोटल 23 बाइक्स हैं. हार्ले डेविडसन से लेकर डुकाटी तक ये धोनी का बाइक्स कलेक्शन है. उनके पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन है जिसमे हमर एच2 से लेकर ऑडी क्यू7 कार उपलब्ध हैं.

धोनी को जानवरों से भी बहुत ज्यादा प्रेम करते है इसलिए पास दो पालतू कुत्ते लैब्रेडोर ‘जारा’ और एल्शेशियन ‘सैम’ हैं.

दोस्तों आपको महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य (MS Dhoni Facts in Hindi ) कैसा लगा. कमेंट सेक्शन में अपना विचार जरूर शेयर करें और Mahendra Singh Dhoni Facts पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें.
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.
Updated On: January 22, 2021 7:11 pm