लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहां देखे पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट प्रमुख नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जो वाराणसी सीट से दोबारा अपनी किस्मत आजमाएंगे तो वही, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को हुई थी. इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से मैदान में उतरेंगे. गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे. तो वही स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गाँधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी.

किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश पूर्व और जितेन्द्र सिंह उधमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष मेदिनीपुर और बाबुल सुप्रियो आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दे, पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 19 मार्च को अधिसूचना जारी हो गई। जबकि तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी।

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट यहां पर देखे

BJP Candidates List For Lok… by on Scribd

Lok Sabha Election 2019: BJ… by on Scribd

Lok Sabha Election 2019: BJ… by on Scribd

Bihar NDA Lok Sabha Seat Candidates List 2019

Bihar NDA Lok Sabha Electio… by on Scribd

Telangana BJP Candidates List 2019

Telangana BJP Candidates Li… by on Scribd

BJP Candidates List for Madhya Pradesh, Goa, Gujarat and Himanchal Pradesh

6th List BJP Lok Sabha Elec… by on Scribd

न्यूज़ आधार के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.