भारत के वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी से 27 गुना बड़ा ग्रह,पृथ्वी से 600 प्रकाश वर्ष दूर

Advertisements

भारत के वैज्ञानिकों ने एक नए गृह की खोज की है जो कि शनि से भी बड़ा है। वैज्ञानिकों ने यह खोज अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल) में स्वदेशी तकनीक से बने ‘पीआरएल एडवांस रेडियल-वेलोसिटी अबू-स्काई सर्च’ (पारस) की मदद से की है. वैज्ञानिकों ने इस ग्रह के आकार को शनि जितना बड़ा बताया है।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रह पृथ्वी के भार से 27 गुना और पृथ्वी के रिडियस से 6 गुना विशाल है। और इसकी दुरी पृथ्वी से करीब 600 प्रकाश वर्ष दूर है. हालांकि इस ग्रह के बारे में कुछ जानकारियां अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान केपलर 2 ने भी भेजी थीं। मगर उससे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके बाद पारस स्पेक्टोग्राफ के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों ने ग्रह के आकार का आकलन किया था। इस दौरान उन्हें ग्रह के 60-70 प्रतिशत हिस्से पर बर्फ, सिलिकेट और लोहे जैसे तत्वों का पता चला।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस गृह के खोज के बारे में अपनी वेबसाइट पर बताया है। इसरो के मुताबिक इस ग्रह के सूरज का नाम ‘एपिक 211945201’ या ‘के2-236’ बताया गया है। वहीं, ग्रह को ‘एपिक 211945201बी’ या ‘के2-236बी’ नाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सितारे के ग्रह से करीब होने के कारण इसकी सतह का तापमान 600 डिग्री सेल्सियस है। पृथ्वी-सूर्य के डिस्टेंस की तुलना में इस गृह पर सितारे 7 गुना ज्यादा नजदीक है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस गृह की खोज के बाद सूरज से नजदीक वाले ग्रह का में रिसर्च करने में मदद मिलेगी।